Throwing Squad दिलचस्प विशेषताओं से बना एक 3D MOBA खेल है: इस खेल में आक्रमण करने के लिए आपको चीजों को फेंकना है। जी हां, आप इस खेल में बड़ी चट्टाने, कंटेनर, टीवी और अन्य कई चीजों को फेंक सकते हैं। स्तर में आगे बढ़ने पर आप नए हथियारों का इस्तेमाल कर सकते हैं।
Throwing Squad की एक और खासियत यह है कि इस खेल में आपको केवल एक किरदार को ही नियंत्रित नहीं करना बल्कि आपको एक पूरे समूह को नियंत्रित करना होगा। हर बार आपको चोट लगने पर, आप अपने समूह के एक सदस्य को खोएंगे। सौभाग्य से, आप एक कैंपसाइट की रचना कर सकते हैं जिसका इस्तेमाल आप चोट को भरने एवं समूह में नए सदस्यों को जोड़ने के लिए कर सकते हैं।
MOBA के आम खेलों की तरह, आपके पास शुरुआत में केवल एक किरदार होगा लेकिन बाद में अपने किरदार को अनुकूलित करने के लिए आप नए तत्वों को अनलॉक करना शुरू कर सकते हैं। आप पतलून, शर्ट, जूते, टोपी आदि कई चीजों को अनलॉक कर सकते हैं।
Throwing Squad एक रोमांचक MOBA खेल है। इसके विजुअल शानदार है और इसका गेम प्ले मूल है। इसके अलावा इसके सेटिंग काफी बड़े और यह रहस्यों से भरे हुए हैं।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 4.3 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Throwing Squad के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी